Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

छत्तीसगढ़ के बाइक चोर ओडिशा में पकड़े गए

पुलिस ने जिले में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भांडा फोड़ करते हुए उसके 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े ये बदमाश दो पहिया वाहनों को कोरबा से चोरी कर उसे पड़ोसी राज्य ओडिशा में खपाते थे। इनमे से एक आरोपी को पुलिस ने उत्तरप्रदेश और बाकि 2 अन्य को उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है। 

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि बीते दिनों कोरबा रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र से एक व्यक्ति की बाइक की चोरी हो गई थी।  उसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया और आगे जांच पड़ताल की गई। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान कई अहम् सुराग पुलिस को मिले, इसके बाद पुलिस की टीम ने सीमावर्ती और उड़ीसा के बरगढ़ क्षेत्र में पहुंचकर कार्रवाई की। वहां से चोरी की गई 5 बाइक बरामदगी हुई है। 

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि आरोपी दूसरे क्षेत्र से बाइक चोरी करने के बाद उन गाड़ियों की नंबर प्लेट उड़ीसा की नंबर प्लेट से बदल देते थे, ताकि आगे का काम आसानी से सके।