Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

ग्वालियर में बाइक सवार बदमाशों ने नीरज जाट नाम के युवक को गोली मार दी. गोली नीरज के कंधे के नीचे लगी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर है.

गोली कांड की यह वारदात शाम 5:00 बजे के करीब मुरार थाना क्षेत्र के जडरुआ रोड इलाके में हुई. CSP राजीव जंगल ने बताया कि अनूप और शैंकी राणा के साथ नीरज का गाली गलौच को लेकर विवाद हुआ था. इसी बातचीत को लेकर नीरज राणा को बुलाया गया था. जब नीरज वहां पहुंचा तो फिर विवाद में उसे गोली मार दी गई.

पुलिस ने निजी अस्पताल पहुंचकर नीरज के और उसके परिजनों के बयान लिए हैं. बयानों के आधार पर FIR दर्ज कर मुरार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.