Breaking News

पंजाब सिविल सचिवालय और राज्य के धार्मिक स्थलों को बम की धमकी     |   मालवीय नगर अग्निकांड के बाद इलाके में MCD का एक्शन, कई होटलों पर लटका ताला     |   बिहार: मुजफ्फरपुर अग्निकांड में अब तक 4 लोगों की मौत     |   मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल में हुए आग हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख     |   यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर इलाहाबाद HC ने जताई कड़ी नाराजगी     |  

चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर महाकाल मंदिर में हुई भस्म आरती

आज से चैत नवरात्र की शुरुआत हो गई। इस खास मौके पर सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में खास भस्म आरती की गई। भस्म आरती में भगवान महाकाल को नीम चढ़ाई गई। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस दौरान भगवान महाकाल को नीम चढ़ाते हैं और उसे खाते हैं, उनकी सेहत से जुड़ी सभी दिक्कतें दूर हो जाती है।उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ठीक हो जाती हैं। 

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के पहले दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत होती है। नवरात्र में नौ दिनों तक देवी दुर्गा का नौ अलग अलग स्वरूपों की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है।

ये त्योहार गर्मियों की शुरुआत का प्रतीक है। इसे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में उगादी जैसे दूसरे भारतीय त्योहारों के साथ मनाया जाता है।