Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

Himachal: भारी बारिश से कुल्लू में ब्यास नदी उफान पर, रविवार तक सात जिलों में येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश की वजह से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के किनारे बने मकानों और दुकानों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि सुरक्षा उपाय किए गए हैं और कुछ इलाकों को खाली करा दिया गया है। जिला प्रशासन ने इलाके में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अधिकारियों ने बताया कि हालात सामान्य बने हुए है। हालांकि रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से हाई अलर्ट जारी है। वहीं शिमला मौसम कार्यालय ने गुरुवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में छह अगस्त तक बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने रविवार तक तीन से सात जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है। अधिकारियों ने मौसम के हालात को देखते हुए लोगों को नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।