Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

ईडी ने कांग्रेस विधायक राव दान सिंह समेत कई लोगों पर मारे छापे, बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Haryana: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा में हुए 1,392 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गुरुवार को कांग्रेस विधायक राव दान सिंह, एक मेटल फैब्रिकेटिंग कंपनी और उसके प्रमोटरों के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी के गुरुग्राम दफ्तर ने महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़़, गुरुग्राम, दिल्ली और जमशेदपुर सहित करीब 15 स्थानों की छापेमारी की।

सूत्रों ने बताया कि इसमें महेंद्रगढ़ के कांग्रेस विधायक राव दान सिंह, उनके बेटे अक्षत सिंह, कंपनी एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड (एएसएल) और इसके प्रमोटर मोहिंदर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल सहित अन्य के ठिकाने शामिल हैं। एएसएल कोल्ड रोल स्टील प्रोडक्शन में है।

ईडी के अनुसार एएसएल पर 1,392 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी का आरोप है। इसके खिलाफ 2022 में सीबीआई ने केस दर्ज किया था। सूत्रों ने बताया कि आरोप है कि राव दान सिंह के परिवार और उनकी कंपनियों ने एएसएल से ऋण के पैसे लिए लेकिन कभी वापस नहीं किए और बाद में कंपनी ने उन पैसों को माफ कर दिया।