Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

जेल से बाहर आए बाहुबली अनंत सिंह, 15 दिन की मिली पैरोल

बिहार के बाहुबली लीडर और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह को 15 दिन की पैरोल मिल गई है. रविवार सुबह चार बजे वह बेऊर जेल से बाहर निकले. जेल के बाहर समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया. जिसके बाद वह गाड़ी में बैठकर सीधे अपने गांव की तरफ निकल गए. दरअसल, राज्य सरकार के गृह मंत्रालय ने अनंत को अपनी पुश्तैनी जमीन जायदात के बंटवारे के लिए 15 दिनों की पैरोल पर रिहा करने का निर्देश दिया है.