Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

लोकसभा चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी BSP,

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती को लेकर कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकती हैं और अपने पुराने वादे को पलट सकती हैं. हालांकि उन्होंने इस तरह की खबरों को अफवाह बताया है. साथ ही साथ दावा किया है कि उनकी पार्टी अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है. वह किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी. मायावती की पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया था.

मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बीएसपी देश में लोकसभा का आम चुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है. ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज है. मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए. लोग भी सावधान रहें.’

उन्होंने कहा, ‘यूपी में बीएसपी के काफी मजबूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बेचैन लगते हैं इसलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं, लेकिन बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है.’