Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

लखनऊ में BJP विधायक की पत्नी लापता, तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बीजेपी विधायक की पत्नी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई है. सुल्तानपुर के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी मंगलवार की सुबह छह बजे किसी काम से घर से बाहर निकली और गायब हो गईं. उनके बेटे पंकज वर्मा ने इस संबंध में गाजीपुर थाना पुलिस को सूचना दी है. इस सूचना के बाद से ही राजधानी में हड़कंप मच गया है.