Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक आदमी की चाकू मारकर हत्या

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शनिवार को एक आदमी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एसएसपी डीपीएस चौहान ने बताया कि वारदात में चार लोग शामिल थे, जबकि एक गवाह का कहना है कि वारदात में करीब 10-15 लोग शामिल थे।

एसएसपी ने कहा, ''खदान निवासी दिनेश झारिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस घटना में चार लोग शामिल हैं। हमारी टीम ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।