Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

कोटा में 16 साल के जेईई एडवांस परीक्षार्थी ने की खुदकशी, 2024 में आत्महत्या का 13वां मामला

Rajasthan: बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले 16 साल के छात्र ने गुरुवार को राजस्थान के कोटा में आत्महत्या कर ली। ये कोटा में इस साल खुदकशी की 13वीं घटना है। संदीप ने महावीर नगर में अपने पीजी में पंखे से लटककर जान दे दी। वो जेईई एडवांस की तैयारी कर रहा था। वो दूसरी बार परीक्षा देने वाला था। संदीप पिछले दो साल से कोटा में रह रहा था।

हादसे की सूचना के मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा। हेड कांस्टेबल महावीर प्रसाद ने कहा, "वह बिहार के नालंदा-हिलसा इलाके का रहने वाला था। वह यहां अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने कल रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।"

जनवरी से अब तक कोटा में कोचिंग छात्र की संदिग्ध आत्महत्या का ये तेरहवां मामला है। 2023 में कोटा में छात्रों की आत्महत्या की संख्या 26 थी।