Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

ठेकेदार की कार का शीशा तोड़ कर उड़ाये 12 लाख रुपये

पटना में एक चौंका देने वाली वारदात में चोरों ने एक खड़ी कार का शीशा तोड़कर 12 लाख रुपये चुरा लिए। सरकारी ठेकेदार पीड़ित जसवंत सिंह ने अपनी कार से रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जसवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी कार को पिलर नंबर 83 के पास फ्लाईओवर के नीचे पार्क किया था और खरीदारी के लिए पास की सुपरमार्केट में चले गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखी 12 लाख रुपये की नकदी गायब थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।