Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

ग्रेटर नोएडा में 100 छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल में खाना खाने से 100 से ज्यादा छात्रों की तबीयत खराब हो गई. सभी छात्रों को ग्रेनो स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद कई छात्रों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. डॉक्टरों ने मानें तो छात्रों को फूड पॉइजनिंग हुई है. वहीं, इस मामले में यूपी के गृह विभाग ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है.

शुक्रवार शाम को ग्रेटर नोएडा के कोतवाली नॉलेज पार्क क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड लॉ कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे कई छात्र अचानक से उल्टियां करने लगे. तो कईयों को पेट दर्द की शिकायत हुई. जिसके बाद पूरे हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई. छात्रों को तबीयत खराब होने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ छात्रों का इलाज करके उन्बें डिस्चार्ज कर दिया गया. तो वहीं ,कुछ का इलाज अभी जारी है.

इसके अलावा एपीजे कॉलेज के छात्र भी फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं. अब तक 12 से अधिक एपीजे कॉलेज के छात्र ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं, जिनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि 50 छात्र कैलाश अस्पताल में और 30 से अधिक छात्र जिम्म्स अस्पताल में भर्ती हैं. साथ ही वैक्सन और यथार्थ अस्पताल में भी छात्र भर्ती हैं. छात्रों का आरोप है कि अभी तक कॉलेज और हॉस्टल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. छात्रों के परिजनों में इसे लेकर भारी नाराजगी है.