Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

यशस्वी जायसवाल ने हासिल की खास उपलब्धि, 2024 में यह रिकॉर्ड बनाने वाले इकलौते भारतीय

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने एक कैलेंडर वर्ष में घरेलू मैदान पर खेले गए टेस्ट मैचों में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय और कुल सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए पहले ये कारनामा गुंडप्पा विश्वनाथ और सुनील गावस्कर कर चुके हैं।

उन्होंने पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। जुलाई 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले जायसवाल शानदार  फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल भारत में खेले गए केवल नौ टेस्ट मैचों में 1025 रन बनाए हैं। 

एक कैलेंडर वर्ष में घरेलू मैदान पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड माइकल क्लार्क के नाम है, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए 1407 रन बनाए थे। वहीं, इस कैटेगरी में पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ  इंग्लैंड के ग्राहम गूच, भारत के गुंडप्पा विश्वनाथ, यशस्वी जायसवाल, सुनील गावस्कर  और ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लैंगर का नाम शामिल है।