Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

IND vs WI: वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर सिमटी, सिराज ने झटके 4 विकेट

भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में बृहस्पतिवार को यहां वेस्टइंडीज की पहली पारी को 44.1 ओवर में 162 रन पर समेट दिया। मोहम्मद सिराज ने चार विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह को तीन सफलता मिली। कुलदीप यादव ने दो और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया।

वेस्टइंडीज के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन का योगदान दिया। विकेटकीपर शाई होप ने 26 जबकि कप्तान रोस्टन चेज ने 24 रन बनाए।