Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

उत्तराखंड प्रीमियर लीग का समापन सीएम धामी ने दी विजेता ट्रॉफी

आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुए उत्तराखंड प्रीमियर लीग का समापन हो गया है।  वही उत्तराखंड में पहली बार हुए प्रीमियर लीग को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। उसके साथ ही उत्तराखंड में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए भी आने वाले समय में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना करियर बनाने के लिए एक बड़ा मौका दिखाई दे रहा है।

15 सितंबर से 22 सितंबर के बीच चले उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में आईपीएल के फ्रेंचाइजी की नजरे भी टिकी हुई थी। मैचों में लग रहे चौके छक्के के रोमांच को आईपीएल फ्रैंचाइजी के सदस्य भी देख रहे थे, ताकि आने वाले आईपीएल ऑक्शन में उत्तराखंड से खिलाड़ियों को आईपीएल में जगह मिल सके।

स्पार्क के फाउंडर राजीव खन्ना ने बताया कि उत्तराखंड प्रीमीयर लीग मैच को देखने के लिए 6 आईपीएल के फ्रेंचाइजी देखने के लिए आए थे। जिसमें राजस्थान रॉयल, किंग इलेवन पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और हैदराबाद टीम के फ्रेंचाइजी शामिल है।

कई लोग टीवी के माध्यम से भी खिलाड़ियों को सेलेक्ट करने में जुटे हुए थे । ताकि आने वाले आईपीएल सीजन में उत्तराखंड से खिलाड़ियों को आईपीएल टीम में शामिल किया जा सके जिससे कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों को एक बड़ा मौका मिल सके।

UPL के फाइनल मैच में रविवार रात उधमसिंह नगर युवराज चौधरी और अखिल रावत ने अपने शानदार प्रदर्शन से यूएसएन इंडियंस उत्तराखंड प्रीमियर लीग का विजेता बना. UNS इंडियन में फाइनल में नैनीताल एसजी पाइपर्स को 40 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की.

यूएसएन इंडियंस को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विजेता ट्रॉफी और INR 25 लाख की पुरस्कार राशि दी गई. यूएसएन इंडियंस के खिलाड़ियों ने सभी सीजन पुरस्कार भी जीते. युवराज चौधरी को प्लेयर ऑफ द फाइनल के साथ-साथ ऑरेंज कैप से भी नवाजा गया, क्योंकि उन्होंने पांच मैचों में 322 रन बनाए.