Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

सीएम धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मशाल रिले को हरी झंडी दिखाई, 25 जनवरी को पहुंचेगी देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मशाल रिले को हरी झंडी दिखाई। राष्ट्रीय खेलों की मशाल 33 दिनों में राज्य के 13 जिलों की 99 जगहों से होकर 25 जनवरी को देहरादून पहुंचेगी। 

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा, "राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारी जोरों पर है। ये हमारे लिए एक बड़ा अवसर है। हमारा बुनियादी ढांचा पूरा है और जो भी काम बाकी है वो आने वाले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। हम राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम उत्तराखंड को देवभूमि से खेलभूमि भी बनाएंगे। ये राज्य के स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मौका होगा।"

राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले हैं।