Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

धावक उसैन बोल्ट ने किया आरसीबी का समर्थन, मौजूदा चैंपियंस की जर्सी भी पहनी

Royal Challengers Bengaluru: आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसैन बोल्ट ने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) का समर्थन किया है। इस दिग्गज धावक ने इंस्टाग्राम और एक्स पर आरसीबी की जर्सी पहने हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की।

इन पोस्ट में, दुनिया के सबसे तेज धावक ने मौजूदा चैंपियन टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "नमस्कार! @pumaindia ने मुझे ये जर्सी भेजी, इसलिए इसे पहनना तो बनता था। इस सीजन के लिए टीम को शुभकामनाएं। #RCBEverywhere"

इस जमैकाई दिग्गज का टीम के साथ पुराना नाता है और वे पूर्व कप्तान विराट कोहली के प्रशंसक हैं। ये जुड़ाव 2021 से है, जब उन्हें पहली बार ये जर्सी मिली थी।