Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

DPL 2025: दिल्ली सुपरस्टार्स ने दिल्ली वारियर्स को 3 विकेट से हराया, दहिया ने खेली शानदार पारी

DPL 2025: तेजस्वी दहिया के 30 गेंद में नाबाद 70 रन की मदद से साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग के वर्षाबाधित मैच में आउटर दिल्ली वारियर्स को तीन विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 16 ओवर में 140 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरस्टार्स की शुरूआत खराब रही और शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाज पहले पांच ओवर में आउट हो गए।

दसवें ओवर में अनमोल शर्मा भी आउट हो गए जिससे आखिरी छह ओवर में 70 रन का लक्ष्य रह गया। पांचवें नंबर पर उतरे तेजस्वी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रनगति को बढाया।

आखिरी दो गेंद में सात रन चाहिए थे तब उन्होंने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया और लगातार दूसरे छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और छह छक्के जड़े। सुमित कुमार बेनीवाल ने सात गेंद में 19 रन बनाए।

आउटर दिल्ली वारियर्स के लिए आईपीएल खिलाड़ी सुयश शर्मा और अंशुमान हुड्डा ने दो दो विकेट लिए। वहीं हर्ष त्यागी ने तीन ओवर में 15 रन देकर एक विकेट चटकाया। इससे पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई आउटर दिल्ली वारियर्स के लिए सनत सांगवान ने 14 गेंद में 26 और ध्रुव सिंह ने 31 गेंद में 42 रन बनाए।