Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

IPL 2026: SRH को एक और बड़ा झटका, चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हुए डेविड पेन

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को गुरुवार को एक और झटका लगा जब इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड पेन टखने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए सत्र से बाहर हो गए। पेन (35 वर्ष) सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले दो मैच में खेले थे और उन्होंने दो विकेट झटके थे।

सनराइजर्स हैदराबाद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘डेविड पेन टखने की चोट के कारण बचे हुए टाटा आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।’’ फ्रेंचाइजी ने लिखा, ‘‘उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।’’ 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद अभी दो जीत और तीन हार के साथ तालिका में चौथे नंबर पर है। टीम इस सत्र में खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित हुई है।

इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ब्रायडन कार्स सत्र की शुरुआत में हाथ में लगी चोट के कारण बाहर हो गए थे, जिससे टीम ने उनकी जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को शामिल किया था। नियमित कप्तान पैट कमिंस ‘स्ट्रेस’ चोट की वजह से अब तक इस सत्र में नहीं खेल पाए हैं। अब हालांकि वे ठीक हो गए हैं और उनके इस महीने के अंत में मैदान पर लौटने की उम्मीद है।