Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

आर अश्विन ने सिडनी थंडर से किया करार, BBL में खेलने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने

अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गुरुवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सत्र के लिए सिडनी थंडर से जुड़ गए और इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले भारत के पहले बड़े क्रिकेटर बने। हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अलविदा कहने वाले 39 वर्ष के अश्विन 14 दिसंबर से 25 जनवरी तक होने वाले बीबीएल के दूसरे हाफ में उपलब्ध होंगे।

अश्विन ने कहा, ‘‘सिडनी थंडर मेरे इस्तेमाल के बारे में स्पष्ट थे। उनके साथ मेरी बातचीत बहुत अच्छी रही, और हम मेरी भूमिका को लेकर पूरी तरह सहमत हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे डेव वार्नर का खेल बहुत पसंद है। मैं टीम के लिए प्रदर्शन करने के लिए बेताब हूं।’’ सिडनी थंडर के महाप्रबंधक ट्रेंट कोपलैंड ने इसे बीबीएल के इतिहास में सबसे बड़ा करार बताया।

कोपलैंड ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह बीबीएल के इतिहास में यकीनन सबसे बड़ा करार है, पहला महान भारतीय और खेल का आइकॉन। वह बहुत प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी है।’’ अश्विन बीबीएल में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर होंगे। भारत में जन्में उन्मुक्त चंद और निखिल चौधरी विदेश में प्रवास के बाद बीबीएल में खेले थे। अश्विन आईएलटी 20 नीलामी में भी शामिल हुए हैं ।

चार जनवरी को लीग के खत्म होने के बाद वह बीबीएल के दूसरे हाफ में थंडर से जुड़ेंगे। बीसीसीआई के सक्रिय खिलाड़ी विदेशी लीग नहीं खेल सकते जब तक कि वह राष्ट्रीय टीम या आईपीएल टीम से जुड़े हों। अश्विन ने भारत के लिये 537 टेस्ट विकेट लिये हैं और आईपीएल में 221 मैचों में 187 विकेट चटकाये हैं।