Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

मनिका बत्रा डब्ल्यूटीटी चैंपियंस मोंटपेलियर में प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने बुधवार को यहां एकतरफा मुकाबले में अमेरिका की लिली झेंग को तीन-शून्य से हराकर डब्ल्यूटीटी चैंपियंस के महिला सिंगल्स प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पेरिस ओलंपिक के सिंगल्स प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचने वाली मनिका ने 22 मिनट से भी कम समय में 11-4, 11-8, 12-10 से आसान जीत दर्ज की।

पेरिस खेलों में प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली चार बार की ओलंपियन झेंग ने तीसरे गेम में मनिका को कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। मनिका ने झेंग के 22 अंक की तुलना में कुल 34 अंक बनाए। भारतीय खिलाड़ी ने विरोधी खिलाड़ी का सर्विस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 अंक जुटाए।

मनिका प्री क्वार्टर फाइनल में आठवीं वरीय रोमानिया की बर्नाडेट जोक्स और थाईलैंड की ओरावन पेरानांग के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी। मुख्य ड्रॉ में शामिल दूसरी भारतीय श्रीजा अकुला बुधवार को ही पुएर्टो रिको की एड्रियाना डियाज से भिड़ेंगी।