Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

मुझे यहां तक ​​पहुंचने में 10 साल लगे... विश्व चैंपियनशिप जीतने पर बोली जैस्मीन लाम्बोरिया

नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लाम्बोरिया (57 किग्रा) ने विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के साथ भारतीय मुक्केबाजी इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। जब वह पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता पोलैंड की जूलिया जेरेमेटा को हराकर फीदरवेट वर्ग में विश्व चैम्पियन बन गई। जैस्मीन ने कहा, "मुझे यहां तक पहुंचने में 10 साल लग गए।"

उन्होंने आगे कहा, "यह आसान नहीं था, मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि अपने सपनों को साकार करने के लिए, आपको कभी भी उसके लिए मेहनत करना बंद नहीं करना चाहिए।" 22 वर्षीय जैस्मीन ने पूरे टूर्नामेंट में निरंतरता और दृढ़ संकल्प के साथ प्रदर्शन किया और अपने सामने आई हर प्रतिद्वंद्वी को पूरी ताकत से हराया।

फाइनल मुकाबले में, जैस्मीन ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता पोलैंड की जूलिया जेरेमेटा को हराया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली जैस्मीन ने 57 किलोवर्ग के फाइनल मे4-1 (30-27, 29-28, 30-27, 28-29, 29-28) से जीत दर्ज की।