Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

'यौन उत्पीड़न' के आरोपों को लेकर भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने की खुलकर बात

रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक का कहना है कि दबाव खेल का हिस्सा है और इस पर पार पाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पहलवान साक्षी मलिक ने खेल में अपनी उतार-चढ़ाव भरी यात्रा के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे वो फर्श से अर्श तक पहुंची और कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ उनकी लड़ाई के दौरान किन किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

साक्षी ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप और जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान क्या क्या हुआ, इस पर विस्तार से अपनी बात रखी।

उन्होंने बताया कि प्रैक्टिस के दौैरान उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना और कैसे उन्होेंने इसे दूर किया। 2016 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिका ने अपनी आत्मकथा 'विटनेस' में अपने खट्टे मीठे अनुभवों को बयां किया है।