Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

भारतीय डिस्कस थ्रोअर को बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहिए: ओलंपिक चैंपियन वालेरी ऑलमैन

अमेरिका की दो बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट डिस्कस थ्रोअर, वालेरी ऑलमैन ने कहा कि भारतीय डिस्कस थ्रोअर को नियमित रूप से प्रमुख मुकाबलों में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को ओलंपिक में पोडियम फिनिश के लिए खुद को तैयार करने के लिए बेस्ट एथलीटों के साथ मुकाबला करने की भी सलाह दी।

वालेरी ऑलमैन ने कहा, "ओलंपिक बहुत बड़ा आयोजन है और इसमें शामिल होने के साथ होने वाली घबराहट और एड्रेनालाईन के लिए तैयारी करना कठिन है। लेकिन मुझे लगता है कि सबसे अच्छा तरीका बड़े टूर्नामेंटों में हिस्सा लेना है।

सर्किट और हर चार साल में सिर्फ एक बार के मुकाबले कहीं ज्यादा बार दुनिया के बेस्ट एथलीट के खिलाफ जाना, मुझे लगता है कि इसी तरह से मुझे इसे सामान्य बनाने में मदद मिली।" वालेरी ऑलमैन वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन की अंतरराष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर हैं। ये मैराथन रविवार को होगी।