Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

FIH स्टार अवार्ड्स में हरमनप्रीत, श्रीजेश सम्मानित

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और दिग्गज खिलाड़ी पी. आर. श्रीजेश को एक फिर एफआईएच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। हरमनप्रीत को साल 2024 के लिए एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर और श्रीजेश को गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया। दोनों को शुक्रवार रात ओमान में 49वें एफआईएच कांग्रेस में सम्मानित किया गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह 10 गोल के साथ पेरिस ओलंपिक के स्कोरिंग चार्ट में सबसे ऊपर हैं।

इनमें क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल में किए गए गोल और स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच में किए गए दोनों गोल शामिल हैं। भारत ने ये मैच 2-1 से जीतकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक मेडल जीता था। इससे पहले हरमनप्रीत ने 2020-21 और 2021-22 में भी एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता था। हालांकि, तीसरा पुरस्कार महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये उन्हें पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद मिला है। हरमनप्रीत ने 2023 में कप्तान बनने के बाद पहली बार ही देश को ओलंपिक मेडल दिलाया।

हरमनप्रीत की तरह, श्रीजेश को भी तीसरी बार एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले उन्हें 2020-21 और 2021-22 में ये पुरस्कार मिला था। श्रीजेश का खेल जब पीक पर था, तब उन्होंने करियर को अलविदा कह दिया था। उनके शानदार प्रदर्शन में ओलंपिक में ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच भी शामिल था। इस मैच में ज्यादातर समय भारत को सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा था।