Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6-3 से हराया, सीरीज में की बराबरी

New Delhi: भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने उधव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) केंद्र में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 6-3 से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में शानदार वापसी की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली है।

भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था, लेकिन रविवार को दूसरे मैच में 1-3 से हार गया था। भारत ने पहले हाफ में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। आकाश दीप ने 10वें मिनट में पहला गोल किया, जिसके तुरंत बाद शाहरुख अली ने 14वें मिनट में दूसरा गोल दागा।

भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में दबाव बढ़ा दिया और केतन कुशवाहा (25वें मिनट) और रोमित पाल (26वें मिनट) ने लगातार गोल दागकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

कुशवाहा ने तीसरे क्वार्टर में अपना दूसरा गोल (40वें मिनट) किया, जिसके बाद अंश बहूत्रा (45वें मिनट) ने भारत की स्कोरिंग जारी रखी। ऑस्ट्रेलिया ने ओवेन टेलर (23वें मिनट), ऑस्कर फ्रीमैन (29वें मिनट) और जैक वेलर (32वें मिनट) के गोलों से वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति अंतिम क्वार्टर में मजबूत रही और मेहमान टीम को कोई और गोल करने से रोकते हुए बड़ी जीत हासिल की।

श्रृंखला का चौथा और अंतिम मैच बुधवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।