Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

महिला वनडे विश्व कप में डेवाइन को मिली न्यूजीलैंड की कमान, चार नये चेहरे टीम में शामिल

पांचवीं बार विश्व कप खेल रही अनुभवी हरफनमौला सोफी डेवाइन इस महीने के आखिर में भारत और श्रीलंका में होने वाले महिला वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड की अगुवाई करेंगी जबकि चार खिलाड़ी पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगे।

पंद्रह सदस्यीय टीम की घोषणा बुधवार को की गई जिसमें छह खिलाड़ी विश्व कप में पदार्पण करेंगे। टीम में अनुभवी सूजी बेट्स और तेज गेंदबाज ली ताहुहू भी हैं जिनका यह क्रमश: पांचवां और चौथा विश्व कप होगा।

मैडी ग्रीन और मेली केर तीन बार विश्व कप खेल चुकी हैं। न्यूजीलैंड के कोच बेन सॉयेर ने कहा, ‘‘मैं टीम के संतुलन से बहुत खुश हूं। हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सही मिश्रण है। पिछले चार आईसीसी टूर्नामेंटों से मैं टीम के साथ हूं और इस बार तैयारी सर्वश्रेष्ठ है।’’ न्यूजीलैंड को पहला मैच एक अक्टूबर को आस्ट्रेलिया से इंदौर में खेलना है।

न्यूजीलैंड टीम: सोफी डेवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडेन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रूक हालीडे, ब्री इलिंग, पोली इंगलिस, बेला जेम्स, मेली केर, जेस केर, रोसमेरी मायेर, जॉर्जिया प्लिमेर, ली ताहुहू।