Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

छत्तीसगढ़ सरकार का ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’, खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने राज्य में खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 2026-27 के बजट में मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत अगले 5 वर्षों के लिए प्लान तैयार किया गया है। प्रत्येक वर्ष मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए कम से कम 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा।

इस मिशन के तहत गांव-गांव से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की जाएगी। इसके बाद खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण, प्रोत्साहन देने के साथ ही उनके लिए आधुनिक सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगीं। इससे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार हो सकेंगें। इसमें महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना राज्य के खिलाड़ियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। राज्य के खिलाड़ियों ने भी सरकार की इस पहल का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन केवल एक योजना भर नहीं है बल्कि यह छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों को साकार करने का संकल्प है।