Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ ने 19 पदक जीतकर रचा इतिहास, टॉप 10 में बनाई जगह

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में राज्य के जनजातीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया बल्कि पदक तालिका में भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

राज्य के खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक जीते, जिनमें 3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। इन पदकों के दम पर खिलाड़ियों ने 9वां स्थान हासिल किया। खास बात ये रही कि बालिका वर्ग की फुटबॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, फुटबॉल में बालक वर्ग की टीम ने रजत पदक हासिल किया।

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग की सुविधाओं में लगातार सुधार कर रही है। इसका सीधा फायदा अब मैदान में नजर आने लगा है। खेलो इंडिया जैसे मंच इन खिलाड़ियों के लिए नए अवसर के द्वार खोल रहे हैं।

इन खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि संघर्ष और जुनून के दम पर सपनों को सच किया जा सकता है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन राज्य के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।