Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

इंडियन सुपर लीग में चेन्नइयिन एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 5-1 से हराया

चेन्नइयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में सोमवार को यहां जमशेदपुर एफसी पर 5-1 की जीत के साथ इस टीम के घरेलू मैदान में सफलता के सात साल के सूखे को खत्म किया। चेन्नइयिन एफसी की जीत में जमशेदपुर एफसी के प्रतीक चौधरी का भी हाथ रहा जिन्होंने मैच के छठे मिनट में सेल्फ गोल किया।

चेन्नइयिन एफसी के लिए इरफान याडवाड़ (22वें मिनट), कॉनर शील्ड्स (24वें मिनट), विल्मर जॉर्डन गिल (54वें मिनट) और लुकास ब्राम्बिल्ला ने 71वें मिनट में गोल किए। याडवाड़ को एक गोल करने और दो में असिस्ट करने लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। जमशेदपुर की टीम के लिए मैच का इकलौता गोल जावी हर्नांडेज ने 81वें मिनट में किया। 

इस जीत के बाद टीम अंक तालिका में आठवें से छठे पायदान पर आ गई। टीम के नाम सात मैचों में तीन जीत, दो ड्रा और दो हार से 11 अंक है। लगातार दूसरी हार के बाद जमशेदपुर एफसी सात मैचों में चार जीत और तीन हार से 12 अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है। इस मैदान पर ये चेन्नइयिन एफसी की यह दूसरी जीत है। टीम ने इससे पहले दिसंबर 2017 में यहां 1-0 से जीत का स्वाद चखा था।