Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

परिवार संग उत्तराखंड पहुंचे 'कैप्टन कूल', नीम करौली बाबा के भी किए दर्शन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के सपरिवार कुमाऊं भ्रमण पर आए हैं। उनके आने की पुष्टि धोनी की पत्नी साक्षी के इस्ट्राग्राम स्टोरी में लगाया गया स्टेटस है, जो काठगोदाम में खींचा गया है। धोनी के आने की सूचना मात्र ने फैंस में खासा उत्साह व उमंग पैदा कर दी है।

मंगलवार दोपहर को सूचना मिली की पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान का काफिला ज्योलीकोट पहुंच चुका है और उनके काफिले में चार लग्जरी वाहन हैं। जिसके बाद नैनीताल में धोनी के फैंस इंतजार करते रहे, लेकिन किसी भी स्तर से उनके आने की पुष्टि नहीं हो सकी।

उल्लेखनीय है कि धोनी के पूर्वजों का गांव अल्मोड़ा जिले में ही है। क्रिकेट की दुनिया में छाने के बाद धोनी कभी गांव नहीं आए हैं। अब महेंद्र सिंह धोनी परिवार संग उत्तराखंड भ्रमण पर पहुंचे हैं।