Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

IPL 2026: भुवी ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, कहा- ताबड़तोड़ बल्लेबाजी टी20 क्रिकेट का हिस्सा

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की जबरदस्त बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि 15 साल के इस खिलाड़ी का ये आक्रामक खेल "टी20 गेम का ही एक हिस्सा" है।

वैभव सूर्यवंशी ने महज 26 गेंद में आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से शानदार 78 रन बनाए, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 202 रनों के मुश्किल लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को छह विकेट से हराया।

वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले के दो ओवरों में भुवनेश्वर के ओवर में 26 रन बनाए थे। भुवनेश्वर ने कहा कि आरसीबी के पास अपनी योजनाएं तो तैयार थीं, लेकिन वे उन्हें अमल में लाने में नाकाम रहे।

मैच के बाद भुवनेश्वर ने कहा,“ये एक टी20 मैच है। हां, वे युवा हैं और बहुत अच्छी, बहुत समझदारी से बैटिंग कर रहे हैं। लेकिन हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि कोई हमें बुरी तरह पीट रहा है। चाहे वे 15 साल का हो या 25 का, ये टी20 खेल का ही एक हिस्सा है।”