Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना, अंपायर के फैसले पर जताई थी असहमति

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के उप-कप्तान अभिषेक शर्मा पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

अभिषेक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल एक के उल्लंघन का अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। अभिषेक ने 21 गेंदों में 48 रन बनाकर सनराइजर्स को शानदार शुरुआत दिलाई थी।

सनराइजर्स ने ये मैच 65 रन से जीता जो उसकी मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत भी है। अभिषेक ने अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए लेकिन टीवी अंपायर नितिन मेनन के फैसले पर असहमति जताने के लिए उन पर जुर्माना लगाया गया।

वरुण चक्रवर्ती ने नौवें ओवर में ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर डाइव लगाकर अभिषेक का कैच लिया, लेकिन इस बात का कोई निर्णायक सबूत नहीं था कि कैच साफ तरीके से लिया गया था। लेकिन मेनन ने कैच को वैध करार दिया, जिस पर अभिषेक ने अपनी असहमति जताई थी।