Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन का समय एक घंटा कम हुआ

बदलते मौसम और प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घटने की संभावना का असर अयोध्या में राम लला मंदिर के प्रबंधन पर भी पड़ा है। मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। महाकुंभ मेला शुरू होने के बाद से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य से काफी ज्यादा हो गई थी।

महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद कई श्रद्धालु वाराणसी और अयोध्या जैसे राज्य के दूसरे तीर्थ स्थानों का रुख कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दर्शन का समय बढ़ा दिया था। मंदिर के दरवाजे सुबह पांच बजे से खुलने लगे थे।

हालांकि अब सुबह छह बजे से रात 10 तक दर्शन की पुरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर समारोह आयोजित किया गया था। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि 26 फरवरी को महाकुंभ मेला खत्म होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या घटने के आसार हैं। इसी वजह से मंदिर में दर्शन का समय एक घंटा कम कर दिया गया है।