Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

गंगोत्री धाम में दिखा मां गंगा का रूद्र रूप

उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम से मां गंगा का रूद्र रूप देखने को मिल रहा है। गंगोत्री धाम में मां भागीरथी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है वही स्नान घाट से लेकर दुकानों तक अब पानी पहुंचाना शुरू हो गया है वहीं भागीरथी नदी भागीरथी शीला तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है  जो नदी से 20 मीटर दूर थी जिससे गंगोत्री धाम में अफारा तफरी माहौल फैला हुआ है। 

पानी बढ़ता जा रहा है वही जल पुलिस और sdrf  टीम और पुलिस विभाग मौजूद है।  लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है वही गंगोत्री धाम के पुरोहित अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश कर रही है। 

वही गंगोत्री समिति के अध्यक्ष संजीव सेमल का कहना है कि ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है की मां गंगा का जलस्तर भागीरथी शीला तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।