Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

प्रयागराज में किन्नर अखाड़े ने महाकुंभ की तैयारियां शुरू की, अपने शिविर का भूमिपूजन किया

Uttar Pradesh: अगले साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ से पहले किन्नर अखाड़े ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर अपने शिविर का भूमि पूजन किया। धार्मिक भजनों के बीच, राज्य में किन्नर समुदाय के प्रमुख सदस्यों की मौजूदगी में ये समारोह हुआ।

इस शिविर के 15 दिसंबर तक तैयार होने की उम्मीद है, जिसमें देश-विदेश से अनुयायी आएंगे। किन्नर अखाड़ा महाकुंभ के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय की संस्कृति, आध्यात्मिकता और प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है। महाकुंभ अगले साल जनवरी और फरवरी महीने में आयोजित किया जाएगा।