Breaking News

डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कर्नाटक पहुंचे केरल के सीेएम वीडी सतीशन     |   पुलिस ने सुलझाई प्रयागराज हत्याकांड की गुत्थी, आरोपी सनी गुप्ता गिरफ्तार     |   मालवीय नगर अग्निकांड पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने जताया दुख     |   दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 20     |   दिल्ली: मालवीय नगर एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत     |  

जबलपुर में नौ सुपारियों से बन रही हैं गणेश जी की खास मूर्तियां

गणेश चतुर्थी नजदीक आ रही है। इस मौके के लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर की यशोदा प्रजापति सुपारी से भगवान गणेश की छोटी-छोटी खूबसूरत मूर्तियां बना रही हैं। हर मूर्ति नौ सुपारी से बनती है। ये 'नवग्रह' या नौ ग्रहों का प्रतीक है। त्योहार के दौरान भगवान गणेश के साथ इनकी भी पूजा की जाती है।

ये मूर्तियां पर्यावरण के अनुकूल हैं। 81 साल की यशोदा बताती हैं कि सुपारी से बनी गणेश मूर्तियों की काफी मांग है। यशोदा को प्यार से लोग अम्मा जी कहते हैं। वे पड़ोस के बच्चों को भी सुपारी से गणेश बनाने की कला सिखा रही हैं, ताकि ये कला अगली पीढ़ी तक पहुंच सके।

माना जाता है कि गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दौरान लोग बप्पा की मूर्तियों को अपने घर लाते हैं, उनकी पूजा-सेवा करते हैं और अनंत चतुर्दशी तक विदा कर देते हैं। 10 दिन चलने वाली गणेश चतुर्थी इस साल सात सितंबर से शुरू हो रही है।