Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अयोध्या: रामलीला में शामिल हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, निभा रहे हैं परशुराम का रोल

मां दुर्गा के नौ दिनों के उत्सव नवरात्रि के मौके पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलीला का आयोजन किया गया है। रामलीला मंचन के तीसरे दिन बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी रामलीला में हिस्सा लेने के लिए आयोध्या 
पहुंचे।

मनोज तिवारी ने अयोध्या की रामलीला में परशुराम का किरदार निभाया। मनोज तिवारी ने कहा कि वे लगातार रामलीला से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला से जुड़ने का मकसद सिर्फ एक ही है कि भगवान राम की कहानी और माता सीता का त्याग ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।