Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

Uttarakhand: 30 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा, हरिद्वार प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था के लिए कसी कमर

जैसे-जैसे पवित्र चार धाम यात्रा नजदीक आ रही है, हरिद्वार में तैयारियों को आखिरी रूप दिया जा रहा है। पवित्र शहर हजारों तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है जो इस खास धार्मिक यात्रा पर निकलेंगे।

चार धाम यात्रा सबसे पवित्र हिंदू तीर्थयात्राओं में से एक है। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु उत्तराखंड के चार पवित्र मंदिरों - यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करते हैं। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित बड़े पैमाने पर सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने पिछली चुनौतियों से सीखा है और इस साल ज्यादा बेहतर तैयारी की है। इस साल की चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे।

हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि, "टोटल हम लोगों के द्वारा 85 कैमरे हम लोगों ने अभी आइडेंटिफाई किए हैं। लोकेशन जहां पे लगाए जाना है। 20 अन्य कैमरे है जो डायवर्जन पर लगाए जाने है, करीब 100 से ऊपर नए कैमरे अभी और एस्टेब्लिश किए जाएंगे। जो पूर्व में करीब 386 कैमरों के अतिरिक्त होंगे तो टोटल करीब 500  के आस पास कैमरे हल लोग पूरे यात्रा रूट में हम हरिद्वार के अंदर हम ऑपरेट कर सकेंगे। मतलब हम कोशिश करेंगे कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।"