Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

अमेरिकी सेना ने तेल टैंकर पर दागी मिसाइल, नाकेबंदी को तोड़ने की कर रहा था कोशिश

US-Iran Conflict: अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने गुरुवार को कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के ठीक बाहर समुद्र में एक तेल टैंकर पर हमला किया, जो ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकेबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था।

सेना ने कहा कि बुधवार देर रात ओमान की खाड़ी में संबंधित पोत पर ‘हेलफायर’ मिसाइल दागी गईं, क्योंकि इसके चालक दल ने अमेरिकी आदेशों का पालन नहीं किया। इसने कहा कि ये जहाज आदेशों का पालन न करने वाले उन नौ जहाजों में शामिल था, जिन्हें नाकेबंदी लागू होने के बाद से निष्क्रिय किया गया है।

अमेरिकी सेना द्वारा साझा किए गए वीडियो में मिसाइल दागे जाने के बाद जहाज के एक हिस्से में विस्फोट होता दिखता है। गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले इस टैंकर पर हमला इस सप्ताह हुई ऐसी तीसरी घटना है। इससे पहले पलाऊ के ध्वज वाले दो जहाजों को भी निशाना बनाया जा चुका है।