Breaking News

WB चुनाव: पुलिस ने काउंटिंग से पहले कई जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई     |   रवि के. ने एचएएल के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया     |   ईरान युद्ध से बदले समुद्री रास्ते, होर्मुज-रेड सी नहीं अब अफ्रीका से कंटेनर शिपिंग     |   पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष बाजवा ने सभी विधायकों का अल्कोहल टेस्ट की मांग की     |   न्यूजीलैंड क्रिकेटर मिशेल सेंटनर कंधे की चोट के कारण एक महीने तक नहीं खेल पाएंगे     |  

उत्तरी अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, 20 से ज्यादा लोगों की मौत और 300 से ज्यादा घायल

Afghanistan: रविवार देर रात उत्तरी अफगानिस्तान 6.3 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप से दहल उठा। सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान ने बताया कि भूकंप में 20 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 300 से ज्यादा घायल हैं।

तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक ‘पोस्ट’ के जरिए बताया कि भूकंप ने अफगानिस्तान के बल्ख, समांगन और बगलान प्रांतों को प्रभावित किया है। यहां जान के साथ माल का भी काफी नुकसान हुआ है।

अफगान अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के झटके उत्तरी बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में भी महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर भूकंप से मजार-ए-शरीफ में हुए नुकसान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

हालांकि, चट्टान खिसकने से काबुल को मजार-ए-शरीफ से जोड़ने वाला मुख्य पर्वतीय राजमार्ग कुछ वक्त के लिए बंद हो गया था, लेकिन बाद में इसे फिर से खोल दिया गया है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि उनकी टीम जमीनी स्तर पर आकलन कर रही है कि कहां किस चीज की जरूरत है। कई जगहों पर मदद तत्काल पहुंच रही हैं।