Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, हादसे में 12 लोगों की मौत

अमेरिका के मिसौरी के एक एयरपोर्ट के पास स्काईडाइविंग करने वाले विमान के क्रैश होने से उसमें सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई. यह दुर्घटना कैनसास सिटी से लगभग 65 मील दक्षिण में बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के पास हुआ.

आग की लपटों में घिरे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद MSHP, बटलर पुलिस विभाग और बेट्स काउंटी शेरिफ कार्यालय समेत कई एजेंसियां ​​घटनास्थल पर मौजूद हैं. इविंग ने घटनास्थल को "भयावह" बताया और कहा कि विमान "एयरपोर्ट के पास एक खेत में गिरा. " उन्होंने बताया कि बचाव कर्मियों ने आग बुझा दी है और जांच जारी रहने तक इलाके की सड़कें बंद रहेंगी. मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारण के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई.

एयरपोर्ट के कार्यवाहक मैनेजर और बेट्स काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के डायरेक्टर डेनिस जैकब्स ने बताया कि प्राइवेट प्लेन को 'स्काईडाइव कैनसस सिटी' ऑपरेट कर रहा था. जैकब्स ने कहा कि क्रैश होने से ठीक पहले इसने उड़ान भरी थी और बाईं ओर मुड़ा था. मुझे लगता है कि इसकी पावर कम हो रही थी और पायलट इसे हाईवे तक ले जाकर लैंड करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन प्लेन स्टॉल हो गया और उसका अगला हिस्सा नीचे की ओर झुक गया, जिससे उसमें आग लग गई.