Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

ईरान के सीरी द्वीप पर मिसाइल हमला, बागेश्वर का युवक बाल-बाल बचा, अगले महीने शादी

इजरायल-ईरान तनाव के बीच ईरान के सीरी द्वीप पर हुए मिसाइल हमले में बागेश्वर जिले के लोहागढ़ी निवासी कैलाश सिंह बिष्ट बाल-बाल बच गए। 7 मार्च को दोपहर करीब तीन बजे द्वीप के पोर्ट क्षेत्र में मिसाइल हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

कैलाश ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए परिजनों को बताया कि जिस जगह वह जहाज पर काम कर रहे थे, उसी इलाके में हमला हुआ। हमले में करीब सात लोग घायल हुए हैं। फिलहाल कैलाश सुरक्षित हैं, लेकिन द्वीप पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

इधर, कैलाश की अगले महीने शादी भी तय है। ऐसे में वे समय पर सुरक्षित घर पहुंच पाएंगे या नहीं, इसे लेकर परिजन और लड़की पक्ष दोनों ही चिंतित हैं। परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से उसे जल्द सुरक्षित भारत लाने की मांग की है।