Breaking News

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी     |   देहरादून: ट्रक और पुलिस वैन में टक्कर, IRB के चार जवान और 2 बाइक सवार घायल     |   रेजीनगर उपचुनाव के बीच AJUP विधायक हुमायूं कबीर गिरफ्तार किए गए     |   लखनऊ: चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी मौजूद     |   असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप     |  

बांग्लादेश की पूर्व स्पीकर शिरीन चौधरी को बड़ी राहत, 5 दिन बाद जेल से रिहाई

बांग्लादेश में ‘‘हत्या के प्रयास’’ के आरोपों में पांच दिन पहले गिरफ्तार की गईं संसद की पूर्व अध्यक्ष शिरीन शर्मिन चौधरी को अदालत के आदेश पर रविवार को राजधानी ढाका के बाहरी इलाका स्थित उच्च सुरक्षा वाली जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया।  ढाका की एक अदालत ने पूर्वाह्न देश की पहली महिला और तीन बार की अध्यक्ष 59-वर्षीय चौधरी को जुलाई-अगस्त 2024 के छात्र नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन से जुड़े हत्या के प्रयास के मामले में सुनवाई के बाद 50,000 टका के बॉण्ड पर जमानत दे दी थी।

जेल विभाग की प्रवक्ता जन्नत-उल फरहाद ने कहा, ‘‘अदालत के जमानत आदेश की जांच के बाद उन्हें काशिमपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया।’’
चौधरी शाम को काशिमपुर जेल से बाहर निकलीं, जहां उनके परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। चौधरी को ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) की खुफिया शाखा (डीबी) ने लालबाग थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। ‘‘जुलाई आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर राजधानी के ‘बनानी’ और ‘उत्तरा’ थानों में उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। रंगपुर में भी उनके खिलाफ एक मामला दर्ज है।’’