Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

Bangladesh: सेना ने भारी हिंसा के बीच बेमियादी कर्फ्यू लगाया, इंटरनेट सेवाएं ठप

बांग्लादेश में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प के बाद देश में बेमियादी कर्फ्यू लगा दिया गया है। कोटा सिस्टम को लेकर हो प्रदर्शन में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। छात्र नेताओं ने कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए ढाका तक मार्च करने की धमकी दी। वहीं सेना ने लोगों से कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है।

बीते रविवार से बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। इस बीच, खराब हालात के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कथित तौर पर पद से इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़ दिया है। दरअसल, बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण खत्म करने और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़के के बाद से ही हालात बेहद खराब हैं। 

हसीना सरकार के खिलाफ रविवार को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ। जिसमें 106 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। शेख हसीना के इस्तीफे और ढाका छोड़ने के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।