Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

स्विस आल्प्स के बार में नए साल के जश्न के दौरान लगी आग, कई लोगों की मौत

Switzerland: स्विस आल्प्स में एक बार में नए साल के जश्न के दौरान आग लगने की घटना में कई लोगों की मौत हो गई और गुरुवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना नगरपालिका के अंतर्गत अल्पाइन स्की रिसॉर्ट में हुई इस घटना में कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता गैटन लैथियन ने बताया, ‘‘बुधवार देर रात को करीब डेढ़ बजे ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ नामक बार में आग लग गई। इमारत में सौ से अधिक लोग मौजूद थे और हमें घटना में कई लोगों के घायल होने और कई व्यक्तियों के मरने की सूचना मिली है।’’

लैथियन ने बताया कि घटना से प्रभावित हुए लोगों के परिजनों की मदद के लिए एक सहायता केंद्र और हेल्पलाइन नंबर स्थापित की गई है। लैथियन ने कहा, ‘‘हम अभी अपनी जांच के शुरुआती चरण में हैं। ये एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट है जहां बहुत सारे पर्यटक आते हैं।’’

पुलिस ने क्रान्स-मोंटाना में सुबह 10 बजे एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। क्रान्स-मोंटाना स्विस आल्प्स के मध्य में स्थित है, जो मैटरहॉर्न से मात्र 40 किलोमीटर उत्तर में है।