Breaking News

इस राज्य में 8 से 10 रुपये तक बढ़ जाएंगे दूध के दाम     |   सपा प्रमुख अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए     |   स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से मिली नियमित जमानत     |   उपचुनाव: 1 बजे तक नंदीग्राम में 60.32%, रेजीनगर में 56.43% मतदान     |   दिल्ली: आकाशवाणी भवन के बाहर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है     |  

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र; 7 अक्टूबर से आवेदन

दशहरा के मौके पर योगी सरकार प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान का तोहफा देने जा रही है। इसके लिए किसान 7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

संयुक्त कृषि निदेशक (अभियंत्रण) बलराम वर्मा ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना में 2,166 कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। वहीं, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत 1,755 कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलेगा।

इन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक के लिए 10-10 लाख रुपये तक के अनुदान का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा किसान ड्रोन और अन्य एकल कृषि यंत्रों पर भी अनुदान प्राप्त कर सकेंगे।

फसल अवशेष प्रबंधन के तहत एकल कृषि यंत्र और कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 30 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान है। इसके साथ ही त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत मेज सेलर, मिलेट पर्लर, कीट रोग नियंत्रण योजना के तहत कृषि रक्षा यंत्र और सीडीपी योजना के तहत कृषि यंत्रों के लिए भी किसान आवेदन कर सकेंगे।

वेबसाइट पर ऐसे करें आवेदन

किसानों को कृषि यंत्रों की बुकिंग और जनपदवार आवेदन के लिए www.agriculture.up.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ विकल्प पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

वेबसाइट पर किसानों को यंत्र बुकिंग, अनुदान की प्रक्रिया और संबंधित योजनाओं की पूरी जानकारी भी उपलब्ध होगी। इच्छुक किसान निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान का लाभ उठा सकते हैं।