Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

शिमला में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, पर्यटकों को मिली गर्मी से राहत

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सुहावने मौसम और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। प्री-मानसून बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और पहाड़ों की खूबसूरती और भी निखर गई है। खासकर दिल्ली और अन्य मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी व प्रदूषण से परेशान लोग बड़ी संख्या में शिमला पहुंच रहे हैं। बुधवार को शिमला में हुई बारिश के बाद मौसम बेहद खुशनुमा हो गया। पर्यटकों का कहना है कि यहां की ठंडी हवा, हरियाली और स्वच्छ वातावरण उन्हें गर्मी से राहत दे रहा है।

दिल्ली से आई पर्यटक अलीना ने कहा कि दिल्ली में गर्मी, धूल और प्रदूषण से हालात खराब हैं, जबकि शिमला का मौसम बेहद सुकून देने वाला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है, जबकि शिमला में ठंडी हवाएं और साफ वातावरण यात्रा को यादगार बना रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून के हिमाचल प्रदेश पहुंचने में अभी कुछ समय है, लेकिन प्री-मानसून बारिश ने राज्य के मौसम को सुहावना बना दिया है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में मौसम अनुकूल रहने से पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।