आज केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में 6 और 7 अक्टूबर को बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है। आज दोहपर 1:30 बजे से केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई जिससे यात्रियों ने यहां बर्फबारी का खूब लुप्त उठाया। वहीं बर्फबारी होने से एक बार फिर ठंड भी बढ़ने लगी है। आपदा प्रबंधन विभाग रुद्रप्रयाग ने यात्रियों से अपील की है कि अपने साथ गर्म कपड़े आदि जरूरी सामान अवश्य लेकर आए। इस वर्ष 23 अक्टूबर को बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने हैं। कपाट बंद होने से पूर्व केदारनाथ में इस सीजन की यह पहली बर्फबारी देखने को मिली है।
Uttarakhand: केदारनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी
You may also like
पुलवामा हमले से जुड़े मामले में आरोपी शहबाज सिद्दीकी से पूछताछ शुरू, ATS को मिला पांच दिन का रिमांड.
बंगाल में BJP कैबिनेट का पहला विस्तार, शुभेंदु अधिकारी के 'स्पेशल 35'.
CM योगी आज करेंगे शाकुंभरी देवी क्षेत्र का दौरा, आपदा प्रभावित इलाके का लेंगे जायजा.
प्री-मानसून बारिश से बदला उत्तराखंड का मौसम, गर्मी से मिली बड़ी राहत.