Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड को मिला ‘लीडर’ दर्जा, बीजेपी विधायक ने जताया केंद्र का आभार

Uttarakhand: भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी States Startup Ecosystem रैंकिंग के पांचवे संस्करण में उत्तराखंड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में ‘लीडर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। 

इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग को Certificate of appreciation भी प्रदान किया गया है, वही स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड को लीडर का दर्जा मिलने पर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते व प्रदेश मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि स्टार्टअप के साथ साथ उत्तराखंड सरकार ने हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। 

उन्होने कहा प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन पर युवाओं ने स्टार्टअप के माध्यम से व्यवसाय के क्षेत्र में अहम भूमिका प्रस्तुत की है, साथ ही उन्होने बताया की स्टार्टअप के माध्यम से कई अन्य और रोजगार भी उत्पन्न हुये है जो उत्तराखंड राज्य के लिए बहुत जरूरी भी है।